इरशाद खान, बरझर बरझर महेन्द्र पंचायत के जूनागांव फलिए में शुक्रवार को सेजावाडा निवासी धारू पिता चंदु गणावा की लाश कुएं में तैरती मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाखरीकुआ निवासी सेजावाडा धारू अपने साथी के साथ गुरूवार को बाइक पर अपनी ससुराल जुनागांव महेन्द्रा में अपनी पत्नी को लेने के लिए आया था। खातरीज का त्योहार होने से पत्नी ने खातरीज बाद आने को कहा जिस पर धारू अपने साथी के साथ वहा से चला गया किन्तु सुबह धारू की लाश घर के पास कुएं में तैरती मिली। घटनास्थल पर आजाद नगर टीआई कैलाश बारिया व बरझर चौकी प्रभारी भीमसिह सिसौदिया पहुंचे तथा लाश का पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बरझर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बरझर पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच प्रारम्भ कर दी है। ) Post navigation संदिग्ध मिलने के बाद प्रशासनिक अमला हुआ सक्रिय,अब छापरापाड़ा पहुची टीम,पुलिस भी मुनादी कर दे रहीं समझाइश तहसीलदार ने लॉक डाउन का निरीक्षण कर व्यापारियों को दिए दुकानें बंद रख होम डिलीवरी के निर्देश