वीरेंद्र बसेर, घुघरी करवड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत झीरी नाका मोर के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शान्तु पारगी (पिता वेलजी पारगी), निवासी चंवरापाड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शान्तु का शव झीरी नाका मोर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है। घटना की भनक लगते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मृतक के भाई ईश्वर पारगी ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करवड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। Post navigation हाईस्कूल घुघरी में 10वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहा दो घरों को आग के हवाले किया, जिंदा जलने से भैंस की मौत