थांदला। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 722 वी जन्म जयंती के अवसर पर सेन समाज थांदला द्वारा दिनांक 27 अप्रेल 2022 बुधवार को सांवरिया सेठ मंदिर से प्रातः 10:00 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अंबे माता मंदिर बावड़ी मंदिर गांधी चौक से आजाद चौक होते हुए सीधे सांवरिया सेठ मंदिर पर पहुंचकर गुरुदेव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की आरती की गई। जिसमें श्री श्री 1008 श्री  धीरजा नंद जी महाराज एवम अध्यक्षता में महा आरती की गई। जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को समाज के द्वरा श्री गुरुदेव के हाथ से इनाम वितरित किया गया। उसके पश्चात संत श्री सेन जी महाराज की आरती कि गई । महाप्रसादी का भोग लगया गया जिसके पश्चात भोजनप्रसादी समस्त सेन बंधुओ द्वारा ग्रहण की गई जिसमें समाज के वरिष्ठ जन जनप्रतिनिधि नगर परिषद अध्यक्ष बंटी जी डामोर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री संजय जी भाभर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री सुनील जी पणदा सुजीत जी भाभर सेन समाज दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र भाई उपाध्यक्ष प्रदीप जी डामोर कोषाध्यक्ष संदीप जी वर्मा सचिव अमित भाटी विनोद भाई चौहान शीतल जी वर्मा  दीपक जी वर्मा नीलेश वर्मा भेरूलाल जी भाटी पीथा राम जी भाटी खेतेश भाटी अशोक जी वर्मा विजय जी भाटी रतन लाल जी वर्मा समस्त समाज के वरिष्ठ जन एवं युवा साथियों की बड़ी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *