थांदला। जनजाति समाज की सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं संवैधानिक आदि की सुरक्षा तथा संरक्षण करने हेतू जनजातीय शुभचिंतकों की झाबुआ जिला स्तरीय जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले “डी-लिस्टिंग महारैली” का आयोजन 30 अप्रैल को किया जा रहा है। इस महारैली को सफल बनाने के लिए स्थानीय अष्ट हनुमान बावड़ी मंदिर पर जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री राजेश जी डावर रतलाम विभाग के जनजाति कार्य प्रमुख ने डी-लिस्टिंग महारैली को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ में मनसुक जी महाराज, गोरसिंह जी महराज, नरू जी महाराज, सेवादास जी महाराज, शांतू बारिया व पूरा जनजाति समाज उपस्थित हुआ था। जिसमें पूरे समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि 30 तारीख को झाबुआ में महा रैली निकाली जाएगी और सरकार से मांग की जाएगी की ईसाइयों को अनुसूचित जाति/जनजाति सूची से बाहर किया जाए। अनुसूचित जाति जनजाति का आरक्षण का लाभ सही लोगो को न मिलते हुए ईसाई लोग उठाते हैं इस बैठक में थांदला खण्ड के सभी गावों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। Post navigation संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 722 वी जन्म जयंती पर निकला चल समारोह मुमुक्षु विनयकुमार चपड़ोद का निकला वरघोड़ा किया वर्षीदान – सकल संघ ने किया बहुमान