जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट के वार्ड नंबर 8 में स्थित संत रविदास कॉलोनी में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दीपक वर्मा के घर संत रविदास कॉलोनी में पकड़ा 15 फीट अजगर -वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251005-WA0003.mp4 अजगर को देखकर परिजन और आसपास के लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत समाज सेवक बबलू बघेल को मदद के लिए बुलाया, बघेल ने वन विभाग की टीम को सूचना दी, जिसके बाद धर्मेंद्र चौहान और सुमर सिंह कनेश मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया,वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और अजगर को पकड़ लिया, इसके बाद अजगर को जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया,ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया,वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें सांप या अजगर दिखाई दे,तो वे घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें इससे वन्यजीवों को सुरक्षित बचाया जा सकता है,इस क्षेत्र में इतने बड़े आकार काअजगर पहलीभी कई बार पकड़ा गया,और वन विभाग की टीम ने इसे सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। Post navigation जोबट की पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया, कई अनुमोदन किए गए न्याय विभाग व राजस्व विभाग के परिसर के बाहर बने हुए फुटपाथ पर बढ़ रहा रसूखदारों का अतिक्रमण