रितेश गुप्ता, थांदला थांदला बस स्टैंड पर सुतरेटी चौराहे पर लगा बड़ा संकेतक ट्राले की टक्कर से धराशाई हो गया। नगर के सुतरेटी चौराहे पर एमजी रोड से आ रहे एक ट्राले एमपी 09 एच ए 1384 की जोरदार टक्कर से पेटलावद रोड की तरफ लगा बड़ा संकेतक उखड़ कर जमीन पर आ गया। हादसे में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई। घटना देर रात की है इसलिए उक्त स्थान पर कोई नहीं था, अगर यही हादसा दिन में होता तो बड़ी घटना को अंजाम देता । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी, पार्षद वार्ड क्रमांक 1 गजेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे वह नगर परिषद मैं संपर्क कर गौरव सिंह राठौर एवं एचडी अरोड़ा के साथ जेसीबी बुलाकर रोड पर पड़े संकेतक को हटाया वह मार्ग को चालू करवाया। संकेतक को उखाड़ने वाले ट्राले को थाना थाना में खड़ा करवाया गया है। Post navigation ग्रामीणों की जल समस्या का निराकरण हुआ, सांसद डामोर ने करवाए हैंडपंप खनन पर ग्रामीणों में हर्ष पक्षकारों को विधिक सहायता संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने का कार्य मीडिएशन सेंटर करेगा : व्यवहार न्यायाधीश जय पाटीदार