झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- श्वेताम्बर जैन मंदिर पर समाजजनों ने ध्वजा चढ़ाई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परम्परागत रुप से विधि विधान के साथ नगर के नयापुरा स्थित केसरीयानाथ श्वैताम्बर जैन मंदिर व सरदार पटेल मार्ग स्थीत चन्दाप्रभु जैन मंदिर पर समाजजनों द्वारा शिखर ध्वजा बदलकर धर्म लाभ लिया। अवसर परसमाज उमेश बी पीचा,यतीश छिपानी, कमलेश दायजी, कमल पीचा, चंचल भंडारी, उज्जवल लुक्कड,संदीप लोढा, रितेश पोरवाल, विक्की छिपानी समेत बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। बडे मंदिर पर ध्वजा का धर्म लाभ सुभाष लुणावात, छोटे मंदिर पर कमल बाबूलाल छाजेड़ द्वारा लिया गया। प्रभावना का लाभ उमेश बाबुलाल पिचा एवं सुभाष लुणावत ने लिया । Post navigation एएनएस आइडियल स्कूल के छात्र सुमित का हुआ जवाहर नवोदय स्कूल में चयन मुख्यमंत्री कप खेल स्पर्धा में 600 खिलाडिय़ों ने दिखाई नैसर्गिक प्रतिभा