श्री सोनाणा खेतलाजी- भेरूजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया एवं बामनिया में महाआरती में उपस्थित श्रद्धालु।

लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया
श्री सोनाणा खेतलाजी भेरूजी ट्रस्ट (36 कोम सेवार्थ) द्वारा अमरगढ़ रोड स्थित श्रीराम मंदिर पर श्री सोनाणा खेतलाजी (भेरूजी) मंदिर का दो दिवसीय आठवां वर्षगांठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यहां 2 दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। गुरूवार को शाम 7 बजे श्रीराम मंदिर पर भजन संध्या में पंडित गोपाल शर्मा एंड पार्टी रतलाम द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। शुक्रवार सुबह 8 बजे ढोल.ढमाकों के साथ ध्वजा जुलूस निकाला गया। जिसके बाद श्री सोनाणा खेतलाजी भेरूजी का महाअभिषेक कर हवन किया गया। दोपहर में 11.39 बजे अभिजित मुहूर्त पर खेतलाजी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कायमी लाभार्थी जिनेंद्रकुमार रणजीतसिंह बाफना परिवार मेघनगर द्वारा किया गया। 108 दीपक से महाआरती के बाद महाप्रसादी का विरतण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

संगीतमय जाजम् महोत्सव का आयोजन हुआ-
ध्वजारोहण के बाद पेटलावद रोड स्थित भैरव नगर में नवनिर्माण श्री सांचल, सोनाणा-तीर्थ धाम की प्रतिष्ठा का संगीतमय जाजम् महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें देवेंद्र रामावत एंड पार्टी (घाणेराव) राजस्थान के सुप्रसिद्ध गायक रामेश्वर माली (सेवाड़ी) पाली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन प्रमोद परिहार पाली, राजस्थान) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल बाफना, सचिव पंकज जैन, उपाध्यक्ष कांतिलाल वागरेचा, कोषाध्यक्ष प्रवीण मेलीवार, मीडिया प्रभारी मयंक बाफना, अरूण गोयल, सुभाष तांतेड़, रंजन तांतेड़, अजय कटारिया, निलेश कुमावत, महेंद्र मेहता, सोहनलाल तलेरा, पंकज मेहता, अमित बाफना, लाकेंद्र परमार, अशोक मेहता, पवन राठौर, लक्ष्मणभाई आदि का सहयोग रहा। समस्त कार्यक्रम श्री सोनाणा खेतलाजी के भक्तराज राजेंद्र शांतिलाल भंडारी व श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्त विवेक लुणावत व श्री सच्चियाय माताजी के परम भक्त अंकित भटेवरा के सानिध्य में संपन्न हुए।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *