जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर अलीराजपुर से नानपुर के बीच लक्ष्मणी के समीप अभी अभी दो अलग-अलग हादसे हुए जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीराजपुर टीआई दिनेश सोलंकी ने बताया कि पहला हादसे में दो बाइक आपस में भिड़ गई, जिसमें वालपुर भगोरिया हाट बाजार देखकर लौट रहे संजय निवासी पारा एवं मुकेश डावर पिता गुमानसिंह डावर सेवरिया जोबट की मौत हो गई, जबकि कमलेश पिता दुकालसिंह डावर निवासी सेवरिया जोबट गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य हादसे में साइकिल सवार दो नाबालिग लडक़ों को ट्राले ने रौंद डाला जिसमें से एक 12 वर्षीय बालक बंटू की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चों को रौंदने वाले ट्राले को बरामद कर नानपुर पुलिस थाने में खड़ा किया है। ) नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation श्री सोनाणा खेतलाजी मंदिर की 8वीं वर्षगांठ महोत्सव: धार्मिक आयोजनों में जुटे हजारों धर्मावलंबी इंदौर-पुणे एक्सप्रेस में लुटने का प्रयास आरपीएफ ने किया विफल, भागने के दौरान लुटेरा पुलिस गिरफ्त में