रितेश गुप्ता@नानपुर 500 वर्षो के संघर्ष के बाद माँ भारती एवं समग्र हिन्दुओ के लिये ऐतिहासिक गौरवान्वित करने वाले दिन जब होगा ।पुण्यदायी नगरी अयोध्यापूरी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम इस ऐतिहासिक व अलौकिक कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए, श्री पंचेश्वर धाम समिति द्वारा हमारे नगर की धरोहर, आध्यत्मिक, पौराणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक स्थल श्री पंचेश्वर धाम परिसर को बुधवार सायंकाल 5:30 बजे से दिव्य 5100 दीपको एवं भगवा पताकाओ से सुसज्जित कर हिन्दू समाज के गौरव इस धाम को स्वर्ग के समान दिपमालिकाओं से भव्य स्वरूप प्रदान कर भगवान श्रीराम के प्रति आलीराजपुर नगर के जन जन की भावनाओं,आस्थाओ ओर भक्ति को प्रकट किया जावेगा । विजय उत्सव के इस अवसर पर आप सभी भक्त गण आदि इस अलौकिक दिव्य कार्यक्रम में अपनी आध्यत्मिक चेतना से दर्शन कर इस ईश्वरीय, अलौकिक, दिव्य कार्यक्रम से सभी भक्तगण अपने इष्टमित्रों, परिवार सहित अपना जीवन कृतार्थ करेगे | विशेष सूचना भीड़ ना करे, मंदिर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर आये व सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए शासन प्रशासन के निर्देशों व नियमो का पालन करे | Post navigation कोरोना की रफ्तार तेज कोरोना अब शहर से गांव तक पहुँचा, ग्रामीण क्षेत्र में 13 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव 15 अगस्त को लेकर जारी हुए दिशा निर्देश, इन बदलाव के साथ मनाया जाएगा ‘Independence Day’