नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk आज दिनांक २/११/२४ शनिवार को श्री राधाकृष्ण सरकार राजवाड़ा चौक झाबुआ बैरागी परिवार के सानिध्य मे अन्नकूट महोत्सव मनाया गया जिसके तहत प्रातः 10.30बजे तुलसी सेवा समिति की महिलाओ ने मिलकर गोवर्धन पूजा व सात बार गिरीराज भजनों के साथ प्ररिकमा की गई जिसमें देविका बैरागी, कृष्णा तिवारी, कृष्णा सोनी, निशा बैरागी, कविता बैरागी, अंजू, स्वीटी,राजकुमारी सोनी, दिपा सोनी मनीषा जोशी, पंखुरी, मेधावी बैरागी अन्य महिला सदस्यो नै सहभागिता कर आनंदित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया शाम 4:30 बजे श्री राधाकृष्ण सरकार के मंहत अजय मनीष बैरागी द्वारा अन्नकूट प्रसादी की महाआरती उतारी गई मंदिर के मंहत मनीष बैरागी ने पत्रकारों को बताया अन्नकूट महोत्सव में लगभग दो किन्टल पंचरत्न (पालक,मैथी,बेगन,मुली व कदु)सांग प्रसाद हरिओम केट्स झाबुआ के मालिक मदन महाराज और उनके 10 साथियों की मदद से तैयार कर भगवान को भोग लगाया साथ में 56भोग सामग्री झांकी का भी दर्शन करवाया इसके पश्चात पंचरत्न सांग भांजी का वितरण प्रारंभ किया जो देर शाम तक चलता रहा बैरागी परिवार द्वारा अन्नकूट महोत्सव में झाबुआ नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। Post navigation सीएम राइज स्कूल में राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला बाल विकास आयोग टीम किया जागरूकता कार्यक्रम राणापुर थाना प्रभारी लाइन अटैच, पढ़िए किसे भेजा उनकी जगह