रितेश गुप्ता, थांदला
श्रावण मास की पूर्णिमा पर परंपरागत श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मण समाज के जनेऊ धारी जनों द्वारा विधिवत रूप से श्रीवैकुंठ धाम गुरुद्वारा पर संपन्न हुआ। श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर पंडित पोरानिक सुरेंद्र आचार्य जय श्रीहरि एवं पं. रवि आचार्य के आचार्यत्व मे थांदला के ब्रह्म समाज के द्वारा स्थानीय वैकुण्ठ धाम में नवीन यज्ञोपवित का धारण किया। इस अवसर पर ब्रह्म समाज के वरिष्ठ भूदेव आचार्य एरमेश उपाध्यायए रमेश शास्त्री, किशोर श्रीधर आचार्य, नामदेव आचार्य, राजेंद्र उपाध्याय,निरंजन पाठक, दीपक आचार्य, वीरेंद्र आचार्य, महेंद्र भट्ट, कपिल पाठक, रिषी भट्ट भूषण भट्ट, मानस आचार्य धार्मिक आचार्य, प्रवीण भट्ट, मुख्य यजमान तरुण यशवंतराव भट्ट शामिल हुए। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष किशोर श्रीरंग आचार्य के द्वारा आभार प्रकट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *