बुरहान बंगड़वाल, खरडू बड़ी हर साल की तरह इस साल भी रामदेवरा के लिए जाने वाले बाइक और जीपों से रामदेवरा के लिए रवाना हुए । बताया गया कि करीब 700 से 750 किलोमीटर की यात्रा 3 से 4 दिनों में तय कर रामदेवरा पहुचेंगे। इसके बाद वहाँ जाकर बाबा रामदेवजी के दर्शन कर वापस अपने अपने गृह गांव प्रस्थान करेंगे। रामदेवरा के लिए रवाना हुए यात्रियों ने खरडू बड़ी में मां चामुंडा माता मंदिर पर माता दी के दर्शन किए। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें फल और चाय पिला कर उन्हें सहकुशल पहुँच कर आने की कामना के साथ रवाना किया। इसमे जाने वाले श्रद्धालु खरडू बड़ी गांव के बाइक और जीप से लगभग 60 से 70 श्रद्धालु रवाना हुए। Post navigation श्रीवैकुंठ धाम गुरुद्वारा पर श्रावणी उपाकर्म संपन्न कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान 2.0 के लिये जिला टॉस्क फोर्स की बैठक में सीईओ जिपं जैन ने दिए निर्देश