अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट

ग्राम वालपुर में श्रीमद भागवत कथा का प्रथम आयोजन 2 अप्रेल से 8 अप्रेल तक किया जा रहा है।
शोभायात्रा (कलश यात्रा) 2 अप्रेल को प्रांत: 10 बजे से डही रोड़ से प्रारंभ होगी। सात दिवसीय कथा में 5 अप्रेल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,6 अप्रेल छप्पन भोग-गोवर्धन पूजन,7 अप्रेल श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह,8 अप्रेल सुदामा चरित्र सुखदेवजी की बिदाई तथा पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। श्रीमद भागवत कथा का वाचक अरविन्द भरद्वाज (नागदा वाले) के मुखारविंद से होगा। कथा का आयोजन शिव मंदिर प्रांगण वालपुर मे होगा।आयोजन समिति एवं ग्रामवाशियो द्वारा अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *