रितेश गुप्ता@थान्दला

-प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के श्री बाँके बिहारी मंदिर, श्री शांति आश्रम, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, सांवलिया सेठ मंदिर एवं हनूमान अष्ट मंदिर(बावडी) पर श्रीमद्भागवत सप्ताह भाद्रप्रद सुदी नवमी शनिवार से प्रारंभ हो रहा हैं जो भाद्रप्रद पूर्णिमा 14 सितंबर तक आयोजित होगा । उक्त जानकारी देते हुए मणिलाल नागर एवं कमलेश नागर ने बताया कि कथा का वाचन क्रमश: बालमुकुनंद आचार्य,  किशोर आचार्य, डाँ.  उमेश शर्मा, पंडित  विनोद शर्मा(उज्जैन) द्वारा किया जावेगा । इस सप्ताह में  शनिवार को माहात्म, सोमवार को डोल ग्यारस पर आकर्षक झूले निकाले जावेंगे। श्री कृष्ण जन्मोत्सव, महाराज कंस के वध,अनन्तनारायण पूजन एवं 14 सितंबर ईटाको श्री रूक्मणि विवाह तथा श्री सुदामा चरित्र की कथा के साथ कथा को विराम दिया जावेगा ।

 

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *