रितेश गुप्ता थांदला शुद्ध क्रिया पालक आचार्य जयानंद सूरीश्वरजी मसा खाचरौद वर्षावास पूर्ण कर शेष काल में थान्दला पहुंचे। उनकी भव्य अगवानी में थान्दला जैन श्रीसंघ उपस्थित हुआ। स्थानीय नयापुरा में स्थित पौषध शाला पर धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य जयनन्द सूरीश्वरजी ने कहा कि हर व्यक्ति की जीवन मे दो बातें है एक पुण्य तो दूसरी पाप लेकिन नरक में केवल पाप ही है। इसलिये वह हमेशा मरने की चाह करता है। तिर्य में भी सम्यग दर्शन से जीव 8वें देवलोक व 5वें गुणस्थान तक जा सकता है इसलिये वहां भी पुण्य तो है ही। फिर मानव में उन्नति के पूरे अवसर होते है वह सिद्धशिला पर जाकर जन्म मरण से छुटकारा भी पा सकता है। आचार्य श्री ने कहा कि आज घर का माहौल बदल गया है वहां कभी भी बच्चों को दीक्षा सुखकारी नही बताई जाती वही धर्म प्रभावना के लिए घर से बाहर जाने में भी करताने लगे है जबकि अर्थ के लोभ में विदेश तक चले जाते है उक्त प्रवचन आचार्य श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा के 84वें जन्म जयन्ति पर उनके संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहे। आचार्य श्री ने कहा कि जिस प्रकार पूनम का चांद सारे जग को प्रकाशित करता है वैसे ही सद्गुरु महापुरुषों का जीवन व उनके द्वारा दिये सम्यग ज्ञान आत्मा के अंधकार को मिटा देता है। आपसे श्री के सानिध्य में विराजित संतश्री ने भी गुणानुवाद सभा मे मंगलकारी प्रवचन फरमाते हुए कहा कि तीर्थंकरों का जन्म हम कल्याणक रूप में मनाते है वैसे ही आचार्य भगवन्तों का जीवन भी सम्यग आराधना की दृष्टि से स्व पर कल्याणकारी होता है इसलिये उनके जन्मदिन को मनाते हुए उनके बतायें मार्ग का अनुसरण करना चाहिये। गुणानुवाद सभा मे श्रीसंघ कि ओर से विक्की छिपानी ने गुरु के गुणों का स्मरण किया वही पिंकी पावेचा सहित सभी श्राविकाओं ने स्तवन गाया।धर्मसभा में सुरेश बाफना, देवचंद जैन आदि मुम्बई तारदेव संघ के पदाधिकारी, पवन नाहर, धर्मदास जैन स्वाध्यायी संघ के भरत भंसाली, श्रीसंघ अध्यक्ष कमलेश दायजी, यतीश छिपानी, उमेश बी पीचा, राजेन्द्र चत्तर, प्रदीप छाजेड़, चंचल भण्डारी, रमणलाल मूथा, अर्पित लुणावत, कमल पीचा, राजेन्द्र भंडारी, रविन्द्र मोदी आदि सहित अनेक श्रावक श्राविका उपस्थित थे। धर्मसभा का संचालन पूर्वाध्यक्ष उमेश बी पीचा ने किया। संघ कि ओर से भीनमाल मुम्बई निवासी संघ प्रमुख का सम्मान किया गया। धर्म प्रभावना का लाभ कनकमल मिश्रीमल भंडारी व तारदेव मुम्बई श्रीसंघ ने लिया। बाहर से आए अतिथियों के सत्कार का लाभ संघ अध्यक्ष कमलेश दायजी ने लिया। ) Post navigation इशानी ने आगरा में मचाई धूम, आगरा में आयोजित नाट्य समारोह में राधारानी अवार्ड से सम्मानित ख्रीस्त राजा पर्व पर मिस्सा पूजा में जुटे हजारों समाजजन