रितेश गुप्ता, थांदला
युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में स्थानीय मठवाला कुआं पर 9वीं बार आयोजित किया गया जो अपनी सफलता की ओर अग्रसर है। इस मौके पर उपस्थित विधायक कलसिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत उपाध्याय, जिला महामंत्री भाजयुमो संजय भाबर, रोहित बैरागी, खुशाल सिंगाड़, भावेश भानपुरिया, बंटी अमलियार, विपुल आचार्य, मांगू डामोर, अमित भाटी, अर्जुन मैड़ा, राजेश डिंडोर, अनिल शर्मा व अन्य सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक धर्मेन्द्र मोर्य, तहसील कार्यवाह भूषण भट्ट, अशोक अरोरा, भेरूलाल मेहते, प्रतीक प्रजापत आदि उपस्थित थे। साथ ही लागातार चौथी बार हैप्पी क्लब झापादरा ने जन्माष्टमी पर विजय रही कुल 13 टीमों की सहभागिता रही, जिन्हें विधायक कलसिंह भाबर द्वारा 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। साथ ही सुन्दर बाल कृष्ण बने जिसमें प्रथम धीर शर्मा, 2100 रुपए हिया उपाध्याय, द्वितीय. दिव्यांश गोस्वामी 1100तृतीय, प्रज्ञा कारीगर 500 रुपए रहे। साथ ही आंखों पर पट्टी बांध मटकी फोड़ में बहिन संजना खराड़ी (राजापुरा) ने 1100 रुपए पुरस्कार प्राप्त किया। संचालन राजू वैद्य ने किया व समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने वाली धर्मप्रेमी जनता व मीडिया कर्मियों, पुलिस प्रशासन का थान्दला युवा मित्र मंडल के संयोजक संजय भाबर ने आभार माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *