थांदला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी राष्ट्रीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज की भावना के अनुरूप पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने जिले के कर्मठ जुझारू युवा कांग्रेस नेता श्याम मोरिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम मोरिया ने कहा कि शीघ्र ही संपूर्ण जिले का दौरा कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों से आमजन को अवगत कराने में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इनकी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका, प्रवक्ता साबिर फिटवेल , पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर , युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश गेंदाल डामोर, संगठन मंत्री जसवंत भाबर आशीष भूरिया विशाल राठौर, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया ,शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अशौक मोरिया, सरपंच रुसमाल मैडा, महेंन्द्र लाला नागर कादर शेख,रामू वर्मा, शब्बीर आबूली,खोजेमा बोहरा ,सुनील चरपोटा, मसूल भूरिया आदि नेताओं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त *जिलाध्यक्ष* श्याम मोरिया को बधाई देकर वरिष्ठ कांग्रेस जनों के प्रति आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *