दीपक जैन, कल्याणपुरा
भाजपा कल्याणपुरा मण्डल द्वारा मंगलवार को कल्याणपुरा नगर में पेटलावद रोड पर स्थित लालूजी महाराज की समाधि पर 12 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा या, एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास हेतु धारा 370 और 35A को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण करने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही मंडल के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सुरेश चौहान ( भुरू भाई) जिले के उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी ओपी जी राय,मण्डल महामंत्री प्रकाश राठौर,भरत राठौर,प्रकाश चौहान, मण्डल मंत्री भलिया भाई, पपु भाई निनामा,सौरभ पांड्या,खीमा भाई चौहान, राहुल राठौर व मण्डल के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *