राज सरतलिया, पारा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे की कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया द्वारा थांदला मे की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेशसिंह, अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सूरज कैरो व जिलाध्यक्ष सेठिया की अनुशंसा एवं सहमति पर मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने अजा मोर्चे के जिला महामंत्री पद पर पारा नगर के भाजपा के कर्मठ युवा कार्यकर्ता व पत्रकार शैलेन्द्र राठौर को मनोनीत किया। राठौर के अजा मोर्चे के जिला महामंत्री पद पर मनोनयन पर अनिल श्रीवास्तव, राजकुमार सरतलिया, अमृत राठौर, शुभम सोनी, विजय राठौर, रोमीराज सेन, रविकदम, रिंकु पंवार, चेतनसिंह डोडिया, हेमु बसेर, दिपेश जैन, सज्जनसिंह अमलियार कमलेश मावी,केलाश खराडी ,राजु सिसोदिया,राजु बसोड, वेणी चन्द राठौर समेत सभी ने शुभकामनाए दी। राठौर ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सेठिया, मोर्चे के अध्यक्ष यादव व समेत प्रदेश व जिले के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनपर जो विश्वास किया व इस योग्य समझा है जिस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। Post navigation मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के पारा आगमन को लेकर भाजपा मंडल की बैठक कर बनाई रणनीति चोरों ने तीन दुकानों के ताले-शटर तोड़े, गल्ले में हजारों रुपए ले जाने में सफल, चोरों की सक्रियता से नागरिकों में भय