राज सरतलिया, पारा प्रदेशभर में जगह जगह जा रही मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ मे काफी उत्साह हे। जिसका कारण है जनआशीर्वाद यात्रा का पारा मे आना। इसी यात्रा आगमन के चलते भाजपा पारा मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक आज मगलवार को हुई। बैठक में उपस्थिथ कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आगामी 27 अगस्त को शाम को 4 बजे मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा पारा नगर में अलीराजपुर से जोबट होते हुए पारा नगर मे प्रवेश करेगी मार्ग मे आने वाले गांव रजला व बलोला मे भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा, जिसममुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान क्षेत्र की जनता से जनआर्शीवाद लेने के लिए नगर के मुख्य मार्गो मे अपने रथ से भ्रमण करेगे पश्चात विशाल जनसभा को बस स्टैंड पर संबोधित करेंगे। बैठक मे इस यात्रा के पारा आगमन पर उनके स्वागत ओर रथ सभा को लेकर तैयारी की विस्तृत योजना बनाई गई जिसमे क्षेत्र की विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, मंडल अध्यक्ष ओंकारसिंह डामोर,झाबुआ मार्केटिंग समिति के अध्यक्ष सोमसिंह सोलंकी, जिला मंत्री मदन भूरा, सरदार सिंह डावर, मण्डल महामंत्री अमृत राठौर,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश पारगी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष किरण डावर,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सेकु रावत,आजासेस पारा अध्यक्ष कुंजरसिंह रावत,चेनसिंह बारिया, दिलीप डावर,वेदप्रकाश मोदी,केशरी हिहोर,पलाश कोठारी,रोमिराज सेन,गोपाल पाल,अमरसिंह मेडा,बच्चु भाई, मिहिया भाई,खेमसिंह भाई, ऋत्विक सरतालिया आदि कर्यकर्ता और पदाधिकारी उस्थित थे। Post navigation रामदेवरा के लिए निकले जत्थे का ग्रामीणों के पुष्पवर्षा कर किया रवाना शैलेन्द्र राठौर के भाजपा अजा मोर्चे के जिला महामंत्री मनोनयन से क्षेत्र में हर्ष