भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल बस स्टैंड पर गत रात्रि को चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया जिसमें हजारों रुपए की चोरी कर गए रात्रि में चोर बस स्टैंड स्थित तेजाजी मंदिर के पास भल्ला पिता भीमा की दुकान पर शटर तोडक़र अंदर घुसे जिसमें भल्ला के यहां रखा फ्रिज-गैस की टंकी गैस का चूल्हा एवं उसके गले में रखे। 10 हजार रुपए लेकर रफुचक्कर हो गए, उसके बाद प्रेम आशीष गैस एजेंसी के पास में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स शकूर चाचा के यहां दुकान तोड़ी दुकान की शटर तोड़ी एवं वहां कुछ भी ले जाने में नाकाम रहे पास में दुकान करने वाले चाय वाले की दुकान पर चोरों ने शटर तोडक़र दुकान का गल्ला विमल के पाउच-खाद्य सामग्री ले गए दुकानदार के अनुसार गले में करीब दो हजार रुपये ले जाने में सफल रहे, परंतु पुलिस की गश्त होने के बावजूद भी चोरों ने इस काम को अंजाम दिया। बरसात आते ही चोरियों का मौसम चालू हो जाता है। चोर आगाह कर गए कि हमारे हौसले अब बुलंदी पर है। इसके बाद सुबह पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच आरंभ की है पुलिस चौकी प्रभारी भीम सिंह सिसौदिया का कहना है चोरों को पकडऩे के लिए अतिशीघ्र प्रयास करेंगे इस चोरी से गांव में फिर से चोरों का आतंक होने की संभावना बन गई है। Post navigation शैलेन्द्र राठौर के भाजपा अजा मोर्चे के जिला महामंत्री मनोनयन से क्षेत्र में हर्ष हादसे का शिकार हुई डामोर बस सर्विस ; चार घायल