झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट थांदला की बेटी ने नेशनल कराते चैम्पियनशीप मे गोल्ड मेडल जीत कर नगर का नाम रोशन किया। थांदला निवासी डा. महेन्द्र उपाध्याय की पुत्री श्रीमती शुचि शुक्ला उपाध्याय ने पुना मे आयोजित इटोस इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशीप मे गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अवसर पर सोक सद्दाकी सकागामी जापानिस ग्रेंडमास्टर ने श्रीमती शुक्ला को पुरस्कृत किया। इसी प्रतियोगिता के अंडर 14 मे शुचि की पुत्री कास्वी शुक्ला ने भी कास्य मेडल प्राप्त किया। इससे पूर्व भी शुचि शुक्ला ने 2013 मुंबई मे अक्षय कुमार इन्टरनेशनल कुडो कराते चैम्पियनशीप मे कास्य पदक जीता था। उनकी इस जित पर पति वैदांत शुक्ला, माता मीना उपाध्याय, बहन मोनिका एवं भाई प्रशांत ने बधाई दी। Post navigation एडिशनल सीइओ दिए दिशा निर्देश निःशक्त बच्चों के साथ मनाया की नववर्ष