आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले अंतर्गत संचालित शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./ माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में शीतऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा आदेशित किया गया है कि जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक के समस्त विद्यालयों हेतु समय में परिवर्तन करते हुए शाला संचालन किसी भी स्थिति में दिनांक 16/12/2024 से 31/01/2025 तक प्रातः 09 बजे के पूर्व नहीं किया जायें। परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय अनुसार यथावत रहेगा। Post navigation रिश्वत लेते हुए सीएससी को लोकायुक्त टीम ने पकड़ा अपराधों पर नकेल कसने पुलिस ने जिले में नाइट कॉम्बिंग गश्त की