अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ कनास में अभी-अभी एक सीएससी को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने यह कार्रवाई की। खीमा अजनार पिता धन सिंह अजनार उम्र 43 वर्ष पद अतिथि शिक्षक प्राथमिक शाला तडवी फलिया ग्राम बावड़ी फलिया उदयगढ़ ब्लॉक तहसील जोबट जिला अलीराजपुर निवासी ग्राम कुंडलवसा तहसील जोबट जिला अलीराजपुर ने शिकायत की थी कि मनीष भावसार पिता स्वर्गीय कैलाश चंद्र भावसार उम्र 45 वर्ष माध्यमिक शिक्षक जन शिक्षा केंद्र उदयगढ़ जिला अलीराजपुर ने 5,000 रुपए की रिश्वत मांगी है। आवेदक अतिथि शिक्षक के पद पर प्राथमिक शाला तडवी फलिया ग्राम बावड़ी फलिया उदयगढ़ ब्लॉक तहसील जोबट जिला अलीराजपुर में पदस्थ है। मनीष भावसार द्वारा दिनांक 26 नवंबर 2024 को आवेदक के स्कूल का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के दौरान आवेदक को बच्चे कम होना का बताकर नौकरी से पृथक करने का कहकर बोला कि अगर नौकरी पर रहना हो तो तुम्हें मुझे हर साल ₹10000 देना होंगे। यदि तुम मुझे पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हें नौकरी से हटवा दूंगा। नौकरी से हटाने की धमकी देकर अनावेदक द्वारा आवेदक से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई, शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने से आज दिनांक 13/12/2024 को ट्रैप का आयोजन आयोजन कर जन शिक्षा केंद्र उदयपुर में जन शिक्षक मनीष भावसार को 5 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया | आरोपी मनीष भावसार जन शिक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत उनके कार्यालय में कार्यवाही अभी जारी है।

ट्रेप दल सदस्य-उपुअ. दिनेश चंद्र पटेल,निरीक्षक श्री राजेश ओहरिया , आरक्षक विजय शेलार, आदित्य भदौरिया,शिव प्रकाश पाराशर, आशीष नायडूत,शेरसिंह |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *