झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर झाबुआ चौराहे से शिव दर्शन एक्सप्रेस रथ का मेघनगर में प्रवेश हुआ। यह रथ नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ गुजरेगा। इस रथ का मुख्य उद्देश्य जीवन की सच्चाई से अवगत करवाना, जीवन का सत्य ज्ञान लेकर यदि आप जीवन में ऊंचाई, खुशी, शांति, आनन्द तथा सुख को पाना चाहते है साथ ही मधुरतम जीवन की कला को सिखाने के उद्देश्य से ब्रह्मकुमारीजी की ओर से इस एक्सप्रेस रथयात्रा का नगर में प्रवेश हुआ। एक्सप्रेस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगो में जागरूकता का प्रचार प्रसार करना तथा आध्यत्म से परिचय करवाना। अपने उदबोधन में पीके प्रियंका, ज्योति दीदी, ममता बहन, माउंट आबू से आये पीके तपन, पीके संतोष, पिके रमेश आदि भी इस एक्सप्रेस में साथ रहकर जन चेतना का अलख जगा रहे है। इस अनोखी एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए व जानने की उत्सुकता लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही है। Post navigation जैन सोश्यल ग्रुप के हितेश शाहजी अध्यक्ष व प्रवीण मेहता सचिव बने पतंजलि योगपीठ शिविर 1 से 5 फरवरी, रैली निकालकर किया प्रचार-प्रसार