अलीराजपुर लाइव के लिऐ फिरोज खान ( बबलू) की रिपोर्ट । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगामी 13 अगस्त को अलीराजपुर जिले के सोंडवा में आ रहे है मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुख्यमंत्री के दौरे को कल देर रात हरी झंडी दे दी है शिवराजसिंह सोडंवा मे 2200 करोड रुपये कि नर्मदा वनवासी लिंक परियोजना की शुरुआत करेगे । उस दिन 583 करोड रुपये के प्रथम चरण की घोषणा होगी । जिले के 441 गाव तक नर्मदा का पानी पहुंचाने की योजना है उसके बाद इस योजना को झाबुआ तक विस्तार देने की योजना है । कलेक्टर अलीराजपुर शेखर वर्मा ने 13 अगस्त के काय॔क्रम की पुष्टि की है । Post navigation मंडी कर्मचारी से अभद्रता , व्यापारी पर हुई एफआईआर भारी बारिश के चलते मकान गिरा , महिला सहित पशुओं की मौत