शिवगंगा द्वारा श्रावण के आखरी सोमवार को भी हर हर बम बम के साथ बडे ही उत्साह के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई मातासुला विहार के 5 गांव के युवाओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर नेगडी नदी से जल भरा और खांड्याखाल में धर्म सभा हुई जिसमें प्रमुख वक्ता श्री रमेश जी डामोर गुलाबपुरा एवं बापूभाई बिलवाल ने सभा को संबोधित किया उन्हें बताया कि हमें कावड़ यात्रा के माध्यम से अपने गांव को संपूर्ण समृद्धि साली बनाने का संकल्प लेना है और श्रावण में सोमवार को कावड़ यात्रा निकालने से सभी की मनोकामनाएं एवं शुभ संकल्प पूरे होते हैं हम भी शिवगंगा की कावड़ यात्रा में अपने गांव की सुख शांति और समृद्धि साली बनाने के लिए शामिल हैं धर्म सभा के बाद हरियाली वितरण की गई एवं सभी युवा अपने अपने गांव में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया एवं पूजा अर्चना की सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि हम भी शिवगंगा के साथ मिलकर अपने गांव को समृद्ध शाली बनाने के लिए काम करेंगे ऐसे ही अनेक कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई भारत जी अमलियार मातासुला हरीश जी मेडा, धुलिया भाई डामोर खंड्या खाल,कमलेश डामोर,अनिल बीलवाल,शंकर अम्लियार,संजय अम्लियार ऐसे अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *