आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विकासखंड के सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कलावती भूरिया मित्र मंडल द्वारा जनपद सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हरिश भाबर, नारायण अरोडा, आनंद शाह, युथ ब्लाक कांग्रस अध्यक्ष सोनू भॅवर, पत्रकार राजेश जैन, कपिल सोनी, अरबाज खांन,जनपद सीईओ मनोज निगम, बीईओ आरकेएस तोमर, बीआरसी शैलेंद्र डावर, टीआई कैलाश बारिया द्वारा सेवानिवृत शिक्षक रतनलाल जैन, राजमल जैन, सरदार सिंह मेढा, मनोहरलाल सोनी, महेंद्र कुशवाह, मनोहरलाल गौंड, लायकसिह कौशल, जीके राठौड का स्वागत पुष्पमाला, शाल श्री फल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद सीईओ निगम ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान की यह पहल सराहनीय हैं ।बीईओ तोमर ने कहा शिक्षक ही स्वस्थ समाज की रचना करते हैं । कार्यक्रम को बीआरसी शैलेंद्र डावर, मनोहरलाल गौड, रतनलाल जैन ने भी संबोधित किया। आभार आनंद शाह ने माना कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र गुप्ता ने किया । Post navigation विधायक कलावती भूरिया ने महिलाओं को गैस सिलेंडर का किया वितरण महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया