सुनिल खेड़े @ जोबट – कल रात्री को स्थानीय देहदला रोड पर स्थित मकान पर चोरो ने मौका पाकर लाखो की चोरी को अंजाम दे दिया । प्राप्त जानकारी अनुसार जोबट के देहदला रोड स्थित नवलसिंह डावर जो की शासकिय हायर सेकेंडरी स्कुल में शिक्षक है अपने पारिवार के साथ अपने अन्य रिश्तेदार नटवरसिंह किराडे के यहा बोराना (अलीराजपुर) गये हुए थे । इनका मकान पुरी तरह सुना था जिसका फायदा चोरो ने उठाकर बडी चोरी को अंजाम दे दिया । मकान पर कुल 5 लाख की चोरी होने की जानकारी मिली है जिसमे 03 किलो चांदी, सोने की झुमकी, सोने की चेन, सोने की अंगुठी, एक जोड सोने के टाप्त आदि सामान पर हाथ साफ कर दीया । पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर चोरो की तलाश में जुड चुकी है । थाना प्रभारी विक्रम धार्वे ने कहा की देहदला रोड स्थित एक मकान में चोरी की जानकारी मिली है मामला दर्ज कर चोरो को जल्द गिरफ्त में लिया जायेगा एवं इसके लिये पुलिस अधिक्षक महोदय से उचित मार्गदर्शन लिया जा रहा है । Post navigation विश्व आदिवासी पर जयस के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, जमकर थिरके समाजजन आदेश को लेकर विधायक पटेल हुए मुखर, जताया विरोध मनमानी पूर्वक जारी स्थानांतरण आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और आदिम जाति कल्याण मंत्री को लिखा पत्र