योगेन्द्र राठौड़, सोंडवा शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा ने प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र तिवारी के निर्देशानुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया जिसमें महाविद्यालय स्टॉफ एवं विद्यार्थी द्वारा घर बैठे ही योग किया गया। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्रसिंह डोडवा ने ऑनलाईन मीट में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग के विभिन्न आसन जैसे ताड़ाआसान, कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, चक्राआसन, झुलाआसान,भ्रामरी, सूर्यनमस्कार आदि योग के आसन करके बताए और प्रतिभागियों से भी करवाये। ऑनलाइन गूगल मीट का संचालन प्रो. सायंसिंह अवास्या ने किया, आभार महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र तिवारी ने माना। Post navigation भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा योग दिवस पर प्रतिदिन योग करने का लिया संकल्प कोरोना से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन प्रारंभ, अभियान में प्रशासनिक अमला जुटा