अर्पित चोपड़ा, खवासा बुधवार को खवासा की शासकीय कन्या उमावि में अणुव्रत मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी एवं नागरिकों ने चुनाव जागरूकता बैनर पंपलेट के साथ एकत्रित होकर अपने मत का उपयोग करने का संकल्प लिया। जीवन विज्ञान के प्रशिक्षक अवधेश कुमार ने 13 मई को लोकतंत्र के महापर्व में हर्षोल्लास के साथ भागीदारी कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। आभार दुर्गा प्रसाद पाटीदार ने व्यक्त किया। आंगनवाड़ी केंद्र पर शिक्षक एवं बीएलओ मोहनलाल वर्मा द्वारा मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। Post navigation बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 जन्म जयंती मनाई प्यास के बहाने आई मौत ; कुएं में डूबने से अधेड़ की मृत्यु