अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा चौकी अंतर्गत मकोड़िया ग्राम में एक अधेड़ की कुँए में डूबने से मौत हो गई। खवासा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मवेशी चरा रहे बाबू पिता वज्जा सिंगाड उम्र 55 निवासी मकोड़िया की कुँए में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक मवेशी चराने के दौरान पानी पीने के लिए कुँए के पास गया था जहाँ पैर फिसलने से कुँए में गिर गया और डूबने से उसकी मौके पर मौत होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही खवासा पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा है। Post navigation शासकीय कन्या उमावि में अणुव्रत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया खवासा में हुआ 77.84% मतदान ; जाने किस बूथ पर हुआ कितना मतदान