आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आजाद नगर में छात्राओं को नवीन प्रवेश देकर प्रवेश उत्सव मनाया गया। शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर किया। छात्राओं को निशुल्क पुस्तकों का वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष संस्था में वाणिज्य संकाय भी प्रारंभ हो चुका है जिसमें कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। छात्राओं में वाणिज्य संकाय को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। संस्था के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र कुमार बैरागी ने नवीन प्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें चॉकलेट, बिस्किट और निशुल्क पाठ्य पुस्तके प्रदान की। 

इस अवसर पर संस्था के लालसिंह बामनिया, बतुल सैफी, निर्मला कनेश, राहबाई कलेश, ललिता चौहान, मीना राठौर, शरीफ मोहम्मद शेख, राधा बघेल, वंदना बारिया, राहुल खेरिया, अरविंद हाड़ा, ज्योति गोयल, क्रांति डावर, कुंवरसिंह मंडलोई, नानिया बामनिया, सनोफर खान, सुंदर पठान, योगिता चौहान, सुषमा बारिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *