थांदला। इंदौर संभाग स्तर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में फ्लावर लेट इंग्लिश अकादमी स्कूल थांदला के विद्यार्थियों ने झाबुआ जिले का नेतृत्व करते हुए फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया था । जिसमें झाबुआ जिले का नेतृत्व करते फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी स्कूल थांदला के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर इंदौर संभाग में अपना व जिले नाम रोशन किया था । राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। जिसमें 17 वर्षीय बालक वर्ग में फ्लावर लेट इंग्लिश अकादमी स्कूल थांदला के 2 छात्र उदयसिंह पिता रमेश भूरिया एवं राज अजय बारिया का चयन सागर के लिए तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में कक्षा बारहवीं के छात्र प्रियांशु प्रकाश कटारा एवं अतीश अनिल डामोर का चयन विदिशा के लिए हुआ तथा 17 वर्षीय राज्य स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के कोच के रूप में शाला के खेल शिक्षक निलेश पारगी का चयन किया गया। इस अवसर पर शाला के प्रबंधक फादर सोनू वसुनिया प्राचार्य सिस्टर पोलिन शाला के मीडिया प्रभारी अमित मावी सर शाला के वरिष्ठ खेल शिक्षक मुकेश भूरिया सर एवं शाला के समस्त शिक्षक गणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation महाविद्यालय में स्वयं से मिलन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन आबकारी विभाग ने में पकड़ी 12000 रुपए की की अवैध ताड़ी