थांदला। शासकीय महाविद्यालय थांदला में आज राज्य आनंद संस्थान एवं स्वामी विवेकानंद के संयुक्त तत्वाधान में स्वयं से मिलन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गयाl जिसमे सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। मुख्य वक्ता जगदीश सिसोदिया (जिला साक्षरता प्रभारी) दवरा स्वयं की क्षमता का आंकलन एवं प्रतिदिन खुद को कैसे प्रेरित करे विषय पर प्रकाश डाला उन्होंने अकड़ क्या है पर रोचक प्रसंग भी सुनाया l कार्यक्रम में अन्य वक्ता श्री अनिल शर्मा ,बलवीरसिंह डामोर एवं कौशल्या चौहान (टीआई थांदला) एवं कमलसिंह मिंदल यतायात प्रभारी थांदला दवरा अपने अपने वक्तव्य रखे गए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जीसी मेहता दवरा, स्वयं आनंदित रहे एवं दुसरो को भी आनंदित रहे ऐसे सुविचार विद्यार्थियों को दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ छगन वसुनिया एवं आभार प्रो मनोहर सोलंकी ने माना कार्यक्रम में महाविद्यालीन विद्यार्थी तथा डॉ. पीटर डोडियार, प्रो.मावी, प्रो हिमांशु मालवीया, एवं समस्त स्टाफ के सदश्य उपस्थित रहे l Post navigation समूह गीत, मिमिक्री और समूह नृत्य का आयोजन हुआ, विद्यार्थियों ने की सहभागिता शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता में फ्लावर लेट इंग्लिश अकादमी स्कूल के चार विद्यार्थियों का हुआ चयन