जोबट। एसडीपीएस इंटरनेशनल सीबीएसई स्कूल, इंदौर की छात्रा शर्लिन उपाध्याय ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शर्लिन ने बताया कि वह स्कूल से लौटने के बाद नियमित रूप से घर पर सेल्फ स्टडी करती थी। वह सभी विषयों को बराबर समय देती थी, लेकिन मैथ्स पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान जब भी तनाव महसूस होता था, तो वह फोन पर गाने सुनकर खुद को रिलैक्स करती थी। बता दे की शर्लिन जोबट के वरिष्ठ पत्रकार स्व. दिनेश उपाध्याय की पोती तथा पत्रकार आकाश उपाध्याय की पुत्री है । शर्लिन की शुरुआती पढ़ाई अपने गृह नगर आलीराजपुर जिले के जोबट में एमपी बोर्ड से 8वीं तक हुई। इसके बाद उन्होंने इंदौर के एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल(CBSE) में 9वीं में प्रवेश लिया और CBSE में आने के बावजूद 9वीं में भी क्लास में टॉप किया। अब 10वीं में 93% अंक हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत साबित कर दी। शर्लिन ने इस सफलता पर अपने माता-पिता, परिवार तथा एसडीपीएस स्कुल का आभार व्यक्त किया । Post navigation आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का समाज, थाने पहुंचा जनसैलाब, सख्त कार्रवाई की मांग जनगणना 2027 को लेकर जोबट में कार्यशाला का हुआ आयोजन, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को दी गई अहम जानकारी