दिनेश वर्मा, झाबुआ भारत सौ करोड वैक्सीनेशन पूर्ण करने वाला विश्व का पहला देश बना। इस पूरे अभियान में देश के स्वास्थ्यकर्मी के साथ हर भारतवासी ने अपनी भूमिका निभाई। हम सभी के लिये ये गौरव की बात है, इस गौरवमय क्षण को अविस्मरणीय बनाने के लिए शारदा विद्या मंदिर सी.बी.एस.ई के 430 बच्चों द्वारा 100 की आकृति बनाई गई, साथ ही रंगोली से वैक्सीनेशन का सिम्बोल बनाया गया। इस पूरे आयोजन में यशपाल ठाकुर, रविन्द्र नायक, मोलम्मा मैथ्यू, राजेश चैहान, चंचल डामोर, अपसिंह बारिया व संस्था प्राचार्य दीपशिखा तिवारी के साथ संस्था संचालिका किरण शर्मा व पूरा स्टाॅफ उपस्थित था। Post navigation प्रशासन की ये कैसी हिटलरशाही… व्यवस्था हो नही पाई और कार्यवाही का दबाव बनाकर शुरू करवा दिया स्लाटर हाउस जान से खिलवाड़: एक चिंगारी ढहा सकती है कहर..; दीपावाली से पहले पटाखों का अवैध भंडारण शुरू ..