थान्दला- त्योहारों के मददे्नजर शांति समिति की बैठक मे हर बार की तरह इस बार भी समिति मे पहंुचे लोगो द्वारा अनेक प्रस्ताव और सुझाव दिए। प्रशासन ने भी उन्हे सुना एवं मार्गदर्शन दिए। शांति समिति की बैठक मे यही प्रस्ताव ओर सुझाव हर बार दिये जाते है मगर उन पर अमल आज तक नही हुआ। सूचना के अभाव मे शांति समिति की बैठक अपेक्षाकृत नगर के लोगो ,जन प्रतिनिधियों एवं पत्रकारगणों की संख्या कम नजर आई जिस वजह से बैठक भी मात्र ओपचारीक बन कर रह गइ ओर कुछ ही समय मे समाप्त हो गई। बैठक मे ईद मिलादुनबी एवं क्रिसमस पर्व हेतु आयोजित शान्ति समिति की बैठक में उपस्थित थांदला एसडीओपी एनएस रावत, थाना प्रभारी एसएस बघेल, नगरपरिषद सीएमओ दीतिया मेडा, मुस्लिम सदर खाजुद्दीन शेख, पीटर बबेरिया, फकीरचन्द राठौड़, गजेन्द्र चोहान, शाहिद खान,राजू धानक आदि उपस्थित थे। Post navigation थान्दला नगर कूडे के ढेर में हो रहा तब्दील नसो से उपचार शिविर