हरीश पंचाल, परवलिया समीपस्थ ग्राम झापादरा में बीती रात एक महिला ने जहरीली दवा पी ली जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उषा पति भूरा आयु 20 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ससुराल में जहरीली दवा पीकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतिका की शादी को तीन माह ही हुए थे। परवलिया चौकी में जोसफ वाणिया ने जहरीली दवा पीने का कारण अज्ञात बताया है। परिवारजनों के मुताबिक कोई विवाद नहीं था, अचानक ऐसा आत्मघाती कदम महिला ने क्यों उठाया है, पुलिस जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सुर्पूद कर दी है। ) Post navigation घर में युवक की सर्पदंश से मौत, परिजनों में पसरा मातम प्रस्तावित स्थान पर स्वीकृत हुई पुलिया के स्थान पर अन्य जगह बनाई, अधूरा छोड़ा किसान परेशान