शान ठाकुर, पेटलावद शादी का झांसा देकर आरोपी द्वारा एक नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें सुरेश नामक आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर उसे शादी का झांसा दिया गया और लगभग डेढ़ माह तक नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। और फिर नाबालिक बालिका को शादी करने से इंकार कर दिया गया। ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पेटलावद पुलिस ने सुरेश नामक आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ओर आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे मामले की जानकारी पेटलावद पुलिस के द्वारा दी गई है। Post navigation अवैध शराब के खिलाफ लगातार पेटलावद पुलिस का एक्शन जारी श्री राम जन्मोत्सव पर पेटलावद में होगा भव्य आयोजन, शोभायात्रा-धर्मसभा और महाआरती होगी