लवेश स्वर्णकार@ रायपुरिया अज्ञात बदमाशों ने रायपुरिया पेटलावद मार्ग के बीच वाटर सप्लाई प्लांट से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है हालांकि यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और बदमाशों की चेहरे उसमें साफ तौर पर नजर आ गए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास सघन जांच की वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बाइक (Mp 45 mp1102) जो बबलू निनामा की थी, यह बाइक 22 जून की रात 2 बजकर 45 मिनिट पर शातिराना तरीक़े से बाइक चोरी घटना रायपुरिया पेटलावद मार्ग पर सीताराम आरओ वाटर प्लांट से चोरी अज्ञात बदमाशों ने की। सीसीटीवी में कैद हुई इस पूरी वारदात में तीन बदमाशों ने हैंडल लॉक लगी बाइक को चुराया। घटना पेटलावद थानां क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने फरियादी को रिपोर्ट से 24 घण्टे रुकने का कहा है, ताकि पुलिस जांच कर इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सके। Post navigation BIG NEWS OF THE DAY: नाले के किनारे मिली सिर कुचली लाश; पुलिस तप्तिश में जुटी बारिश शुरू होते ही चोरों ने चोरी कर खाता खोला; घर मे घुसकर मचाया उत्पात, दिया चोरी की वारदात को अंजाम ..