झाबुआ लाइव के पेटलावद से ” हरीश राठौड ” की EXCLUSIV रिपोर्ट शाम 6 बजे यह हाल था शांति समिती के लिऐ लायी गयी कुर्सियों का बैठक का बहिष्कार कर बाजार मे बैठक करते सदस्यगण झाबुआ जिले के पेटलावद मे आज एक अजीबोगरीब वाकया हुआ । यहां की पुलिस ने पहले तो आज शाम 5 बजे शांति समिती की बैठक बुलाई , सुबह कुछ लोगो ओर कुछ पत्रकारो को फोन किये गये । दोपहर मे कुर्सीया भी लगा दी गयी लेकिन हालात उस समय अजीब हो गये जब शांति समिति की बैठक में लोग तो आ गये लेकिन खुद पुलिस के अधिकारी एसडीओपी , टीआई , एसडीएम आदि गायब हो गये केवल पटवारी ओर कुछ जूनियर पुलिसकर्मी ही मौजूद थे कुछ देर इंतजार करने के बाद बुलायें गये लोग भी थाने से उठकर चले गये ओर गांधी चोक स्थित सोलंकी की दुकान पर चाय के साथ बैठक की ओर रवाना हो गये । इस संबध मे एसपी ” संजय तिवारी” ने बताया कि उन्हें इस संबध मे जानकारी नही है वह देखते है मामला क्या है । Post navigation कुष्ठ स्क्रनिंग केम्प में 21 मरीजो की जांच मुस्लिम समाज ने असामाजिक तत्वो के खिलाफ सोंपा ज्ञापन