मयंक गोयल,राणापुर:- नगर में गणेश उत्सव, नवरात्रि, मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक राणापुर थाना प्रांगण में बेठक रखी गई, बेठक में मोहर्रम के रूट, सप्ताह जी के जुलूस रूट को लेकर चर्चा हुई, मोहर्रम 18 को मेहंदी,21 को जागरण, 22 को सुबह विसर्जन होगा, नगर करीब 32 जगहों पर गणेश जी विराजमान किये जायेंगे। इस मौके पर तहसीलदार,एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, थाना प्रभारी कैलाशचंद्र चौहान, नगर परिषद से उपनिरीक्षक चंद्रकांत जैन, उपस्थित थे। पुलिस गुंडा लिस्ट अपराधी पहुँचा बैठक में सबसे आश्चर्य की बात यह कि शांति समिति की बैठक में नगर के वरिष्ठ लोगो उपस्थित थे, अचानक पूर्व कई अपराधों में लिप्त,पूर्व में जिलाबदर का आरोपी, थाने की गुंडा लिस्ट के शुमार मदन दोला दिखाई दिया, ऐसे नगर में शांति कैसे होगी ? आकर बैठ गए बेठक अगर कोई ऐसा आकर बैठ जाता है तो हम बीच में उठाकर भगा नही सकते है, कैलाशचंद चौहान ( थाना प्रभारी राणापुर) Post navigation पेटलावद ब्लास्ट की तीसरी बरसी पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कमलनाथ की सभा में जुटे हजारों 5 अक्टूबर को होने वाले ऐतिहासिक कीर्तन को लेकर माली समाज की बैठक आहूत