रितेश गुप्ता @थांदला नगर के लगभग सभी वार्डों में रोड निर्माण कार्य पूर्ण करने के उपरांत नगर के वार्ड क्रमांक 9 का शांति नगर जहां के रहवासी रोड एवं जल निकासी अभाव में बीते लंबे समय से परेशान हो रहे थे, व बीती परिषदों से शिकायतें , एवं नगर परिषद का घेराव भी कर चुके थे परंतु पूर्व परिषद द्वारा इनकी सुध नहीं ली गई। वार्डवासियों द्वारा बतया गया कि हमारे घरों की ओर किसी का ध्यान तक नही गया था इस वार्ड में हम 11 वर्षो से अधिक समय से निवासरत है किंतु सड़क तक निर्माण नही हुआ । वार्ड वासियों द्वारा यह बात नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर के संज्ञान में लाई गई। अपने अधीनस्थ कर्मचारी अधिकारियों से कार्यवाही करवाई ओर समस्त स्वीकृति उपरांत वार्ड 09 में भी 14 लाख की लागत से निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन करने पहुंचे । जब भूमिपूजन करने पहुचे तो रहवासियो ने परिषद का स्वागत किया व धन्यवाद ज्ञापित किया। कन्याओं से करवाया भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा स्वयं गैती लेकर भूमि पूजन न करते हुए, भूमि पूजन के दौरान उपस्थित वार्ड की कन्याओं को गैती सोपी , व कन्याओं से रोड का भूमि पूजन करवाया। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, रोहित बैरागी, उपयंत्री पप्पू बारिया, यशदीप अरोरा , धार्मिक आचार्य एवं वार्ड की माताओ बहने उपस्थित रही , पूजन पंडित कैलाश जी आचार्य द्वारा सम्पन्न करवाई गई । Post navigation जिला का पहला आरओ वाटर एटीएम बना खरडूबड़ी, 5 रुपए में मिलेगा 20 लीटर पानी बंद पड़े प्याऊ को नगर परिषद ने हटाया