रितेश गुप्ता @ थांदला थाना नगर के एमजी रोड पर अष्ट हनुमान मंदिर बावड़ी के सामने लगे प्याऊ को हटवाया गया। नगर परिषद सीएमओ द्वारा जारी आदेश अनुसार थांदला नगर के वार्ड क्रमांक 9 में महात्मा गांधी मार्ग पर निर्मित प्याऊ को जोकि विगत कई वर्षों से बंद होकर किसी के भी द्वारा उपयोग नहीं किया जा रहा था। उक्त पर प्याऊ नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर होकर, यातायात को बाधित कर रहा था, वही प्याऊ की वजह से आसपास ठेला गाड़ी द्वारा अतिक्रमण भी किया जा रहा था, वह इस अतिक्रमण को प्याऊ की वजह से हटाना भी कठिन हो रहा था, को नगर परिषद द्वारा दल गठित कर हटवाया गया। नगर परिषद द्वारा बनाए गए दल में स्वच्छता पर्यवेक्षक टीटिया देवदा ,स्वच्छता निरीक्षक गौरांक सिंह राठौड़ ,दैनिक जमादार रमेश चंद्र बैरागी, एवं कर्मचारी गौरव सिसोदिया की उपस्थिति में प्याऊ को हटवाया गया। प्याऊ के संचालक आर्मीस ग्रुप के सदस्य अक्षय भट्ट ने बताया कि प्याऊ बीते 2 वर्षों से कोविड-19 की वजह से बंद था, उसके पूर्व इसका सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा था। Post navigation शांति नगर में भी बनेगा 14 लाख की लागत का सीसी रोड; कन्याओं ने किया रोड का भूमि पूजन उन्नत कृषि पद्धति एवं यंत्रों का उपयोग व टपक सिंचाई पद्धति एवं सब्जी उत्पादन कर आजीविका बढ़ाए किसान : जिलाध्यक्ष ठकराला