आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद के 94वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान, महिला बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागरसिंह चौहान, जोबट विधायक सेना महेश पटेल विशेष रूप से शामिल होंगी। इनके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष मकु परवाल, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे टाउन हॉल प्रांगण से शुरू होगा। यहां से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो आज़ाद कुटिया पहुंचेगी। जहां श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। टाउन हॉल प्रांगण में प्रतिवर्ष अनुसार 27 फरवरी को अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद के 94 वे बलिदान दिवस पर संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी, आज़ाद नगर एसडीएम सखाराम यादव, तहसीलदार जितेंद्र तोमर, नगर पालिका सीएमओ सुशील कुमार ठाकुर मौजूद रहेंगे। Post navigation ढोल मांदल प्रतियोगिता में करीब 100 ढोल हुए शामिल, तीन लोगों को पुरस्कार भी दिए बोर्ड परीक्षाओं के समापन के साथ उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में बिदाई समारोह का हुआ आयोजन