रितेश गुप्ता, थांदला एसपी विनीत जैन एवं एएसपी विजय डावर के निर्देशन में एवं एसडीओपी मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन मेें थांदला क्षेत्र में हो रहे संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु गठित टीम द्वारा वाहन चोर गिरोह सुनील मुन्नालाल मोर्य उम्र 23 वर्ष निवासी गवली मोहलला थांदला, योगेश पिता बंटी गवली आयु 18 वर्ष निवासी ऋतुराज कॉलोनी थांदला एवं हर्ष पिता प्रकाश भाटी आयु 19 वर्ष निवासी सरदारपुर को पकड़ा तथा आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपी सुनील, योगेश द्वारा थांदला शहर से करीब चार माह पूर्व बाइक एमपी 45 एमके 1238, एमपी 45 एमएच 2382, एमपी45 एमएच 5183 को चुराना कबूल किया, यह उक्त बाइकों की चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस थाना थांदला में धारा 379 भादवि 365/19 धारा 379 का अपराध दर्ज किया था। आरोपियों से तीनों बाइक बरामद कर ली गई है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक बीएल मीणा, उनि रूकमणी अहिरवार, प्रआर रवि वर्मा, आर राहुल, आर मोहन, आर रविंद्र का सराहनीय योगदान रहा। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। वहीं जेएमएफसी न्यायालय थांदला जय पाटीदार द्वारा चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज करते हुए जेल भेजा गया। Post navigation 31वां यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह में नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ किया रवाना विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार में योग कर विद्यार्थियों योग का महत्व सीखा