अलीराजपुर live डेस्क

 अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्‍तव के द्वारा बताया गया कि  28 जून की रात में जोबट कस्‍बें में अज्ञात बदमाशों के द्वारा फरियादी राजशेखर पिता धनराजसिंह वर्मा, निवासी रामकष्‍ण नगर जोबट के किराये के मकान का ताला तोडकर घर के अन्‍दर रखी गोदरेज अलमारी में रखे जेवरात एवं नगदी कुल कीमती 1 लाख 60 हजार  रुपये का सामान चुराकर ले गये। फरियादी राजशेखर की रिपोर्ट पर थाना जोबट में अपराध क्र. 239/2020 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर अनुसंधान मे लिया गया।

अज्ञात आरोपीयों के द्वारा कस्‍बें में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिससे क्षैत्र में सनसनी फेल गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  विपुल श्रीवास्तव के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टु सहगल एवं एसडीओपी दिलीप बिलवाल के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपी की पतारसी एवं धरपकड हेतु थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक केलाश्‍ चौहान के नेतत्‍व में टीम का गठन कर, अज्ञात आरोपी की धरपकड के निर्देश दिये गये थे। गठित टीम के द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपियों की धरपकड की कार्यवाही करते टीम को मुखबीर से सूचना मिली, जिस पर आरोपी भुवान पिता ठाकुरसिंह भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम छेड़ात थाना टाण्डा जिला धार को  10 जुलाई को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्‍त हुई तथा आरोपी से पूछताछ करते आरोपी भुवानसिंह ने अपने अन्य 5 साथीयो के साथ मिलकर घटना कारित करना बताया जिनकी तलाश जोबट पुलिस टीम के द्वारा जारी है। गिरफतार आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये मश्रुका मे से चांदी की पाईजेब एक जोड, सोने का पेण्डल व सोने के टाप्स कुल 25 हजार रूपये का सामान जप्त किया गया तथा घटना में संलिप्‍त शेष आरोपियों की धरपकड हेतु जोबट पुलिस टीम के द्वारा प्रयास जारी है । पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर विपुल श्रीवास्‍तव के द्वारा बताया गया कि वारदात की पतारसी में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक कैलाश चौहान व उनकी टीम के अन्‍य सदस्‍य उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रधान आर  फारुख खान, प्रआर.  अजय, आर गजेन्द्र, आर निलेश, आर रमेश, आर. मनीष, आर गणेश, आर.  विजय, आर. प्रिंस, आर. पुष्पेन की अहम भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *