भाजपा नेत्री संगीता सोनी मतदान करती हुई झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला नगर परिषद हेतु सभी 18 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है दोपहर 12 बजे तक 38.81 प्रतिशत मतदान हो चुका है जिसमे सबसे अधिक मतदाता वार्ड नंबर 14 के बूथ 16 पर 51 फीसदी एवं सबसे कम मतदान वार्ड क्रमांक 1 के महिला मतदाता केंद्र क्रमांक 2 पर 20.29 प्रतिशथ एवं इसी वार्ड के पुरूष बूथ क्रमांक 1 पर 29.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रत्याशियों ने किया मतदाता वार्ड 1 के बूथ नंबर 1 मे भाजपा प्रत्याशी बंटी डामर एवं कांग्रेस प्रत्याशी जसवंत भाबर ने मतदान किया। वही निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप डामर ने वार्ड नंबर 14 के बूथ पर मतदान किया। पिछडा वर्ग प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने वार्ड क्रमांक 11 के बूथ पर मतदान किया। Post navigation मतदान सामग्री का हुआ वितरण, बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी थांदला आठ प्रतिशत प्रति घंटे की गति से हो रहा मतदान, 67.66 फीसदी मतदान हुआ